Monday Motivation: ‘श्री राम’ इसलिए हैं आनंद महिंद्रा के Monday Motivation, वायरल हो रहा उनका भगवान से जुड़ा यह पोस्ट

Monday Motivation: आनंद महिंद्रा देश के नामचीन उद्योगपतियों में शामिल तो हैं ही साथ में उनके सोशल मीडिया प्रजेंस की भी हर कोई तारीफ करता है। सोमवार अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से कुछ समय पहलेआनंद महिंद्रा ने अपने मंडे मोटिवेशन के लिए भगवान राम से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है।

सोमवार के दिन का देशवासियों को सालों-साल से इंतजार था वह अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ खत्म हो गया। चारों ओर श्रीराम के नाम की गूंज ही सुनाई दे रही है। चाहे सोशल मीडिया हो या किसी भी शहर-गांव का गली मोहल्ला, हर तरफ लोग राम भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज क्या शेयर कर रहे हैं इस पर भी हर किसी की निगाहें टिकी हुई है।

अब अगर सोशल मीडिया पोस्ट की बात हो और आनंद महिंद्रा का जिक्र ना हो ये तो हो ही नहीं सकता है। आनंद महिंद्रा अपने सोशल मीडिया कंटेंट के लिए जाने जाते हैं। उनके पोस्ट काफी जानकारियों या मौजूदा समय की सच्चाई से भरा होता है और सोमवार को उन्होंने जो पोस्ट किया है वो भी वायरल हो रहा है। आनंद महिंद्रा ने दरअसल X पर पोस्ट किया है कि आज के उनके मंडे मोटिवेशन भगवान श्रीराम हैं।

Monday Motivation: मंडे मोटिवेशन- श्री राम

उन्होंने इसकी वजह भी बताई है। उन्होंने X पर लिखा है- इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं है कि सोमवार को मेरे मंडे मोटिवेशन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम हैं क्योंकि वो ऐसी शख्सियत हैं जिनके लिए धर्म से परे हैं। यह मायने नहीं रखता कि किसी की क्या आस्था है? हम सभी एक ऐसे प्राणी हैं जो सम्मान के साथ और मजबूत मूल्यों के साथ जीने की अवधारणा के प्रति समर्पित हैं।

Monday Motivation: राम राज्य की सबको आकंक्षा

आगे उन्होंने लिखा है- उनके तीर बुराई और अन्याय पर लक्षित हैं। ‘राम राज्य’ की स्थिति – आदर्श शासन – सभी समाज के लिए एक आकांक्षा के समान हैं। आज ‘राम’ शब्द विश्व का है। आनंद महिंद्रा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों के द्वारा उनके इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है।

Monday Motivation: वायरल हो रहा पोस्ट

आनंद महिंद्रा के इस पोस्ट को अब तक 5 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। साथ ही उन्होंने भगवान राम की एक तस्वीर शेयर की है। लोग इस ट्वीट पर काफी कॉमेंट कर रहे हैं। बहरहाल, आपको आनंद महिंद्रा का यह पोस्ट कैसा लगा? अपनी राय कॉमेंट सेक्शन में जरूर लिखें। और ऐसेही बेहतरीन न्यूज़ सबसे पहले जानने के लिये khabrfactory.com से जुड़े रहे |

Monday Motivation
Monday Motivation

यह भी पढ़ें।

Leave a comment

WWE Bad Blood 2024: Epic Feuds, Hell in a Cell and High-Stakes Matches Anne Hathaway Confirms ‘Princess Diaries 3’ – Get Ready for More Royal Joker: Folie à Deux Ending Explained – What’s Next for the Joker Saga? Musicians Flee Orlando Festival After Kyle Rittenhouse Invite Millie Bobby Brown and Jake Bongiovi Stunning Wedding Photos from Italy
WWE Bad Blood 2024: Epic Feuds, Hell in a Cell and High-Stakes Matches Anne Hathaway Confirms ‘Princess Diaries 3’ – Get Ready for More Royal Joker: Folie à Deux Ending Explained – What’s Next for the Joker Saga? Musicians Flee Orlando Festival After Kyle Rittenhouse Invite Millie Bobby Brown and Jake Bongiovi Stunning Wedding Photos from Italy