Bhojpuri Actress Akshara Singh News: अक्षरा सिंह के इवेंट में हंगामा, बेकाबू भीड़ ने की पत्थरबाजी, बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस

Bhojpuri Actress Akshara Singh News: बिग बॉस ओटीटी फेम और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के बारे में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अक्षरा सिंह के शो में पत्थरबाजी की गई। अक्षरा सिंह को शो में पहुंचने में देरी होने के कारण उनके फैंस नाराज हो गए। इसके बाद घटनास्थल पर मौजूद भीड़ ने पत्थरबाजी की। इसमें एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोग घायल हो गए। अक्षरा सिंह को पुलिस ने तुरंत सुरक्षित जगह पर शिफ्ट कर दिया। फिलहाल एक्ट्रेस (Bhojpuri Actress Akshara Singh News) ठीक हैं और उन्हें कुछ नहीं हुआ।

अक्षरा सिंह को एक उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया गया था। लेकिन अक्षरा सिंह कार्यक्रम में देर से पहुंची। इससे अक्षरा सिंह के फैंस नाराज हो गए और उन्होंने समारोह स्थल पर हंगामा शुरू कर दिया। इस कार्यक्रम में गुस्साए फैंस ने पत्थरबाजी भी की। पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए अक्षरा सिंह के फैंस को शांत कराया।

Bhojpuri Actress Akshara Singh News – अक्षरा सिंह पर फैंस ने क्यों किया हमला?

Bhojpuri Actress Akshara Singh News
Bhojpuri Actress Akshara Singh News

Bhojpuri Actress Akshara Singh News: अक्षरा सिंह को दाऊदनगर में एक शोरूम के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया गया था। लेकिन धुंध के कारण एक्ट्रेस की फ्लाइट को देरी हुई और अक्षरा सिंह दोपहर के बजाय शाम को दाऊदनगर पहुंचीं। एक्ट्रेस को देर होने की सभी लोग शिकायत कर रहे थे। अक्षरा आने वाली थीं इसलिए घटनास्थल पर उनके फैंस ने बड़ी भीड़ लगाई थी। अक्षरा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही सेल्फी लेने के लिए उनके फैंस ने बड़ी भीड़ बनाकर उन्हें घेर लिया। इस समय पुलिस को नागरिकों को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया था। इस भीड़ में धक्का-मुक्की होने के कारण कुछ लोगों को चोट लग गई।

पुलिसकर्मी हुआ घायल, अक्षरा सिंह सुरक्षित

Bhojpuri Actress Akshara Singh News: धक्काबुक्की में कुछ लोगों को चोट लगने के बाद लोग गुस्से में आ गए और अक्षरा सिंह पर अपना गुस्सा निकालने लगे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। अनियंत्रित भीड़ को देखकर घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने अक्षरा सिंह को ढककर सुरक्षित स्थान पर ले गए। लेकिन इस पूरी घटना में एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद अक्षरा सिंह दाऊदनगर से सुरक्षित निकल गईं और उन्हें किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई। ऐसे ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी हुई जानकारी लेने के लिए बने रहे हमारे साथ khabrfactory.com पर !

यह भी पढ़ें।

Leave a comment

Shocking! 8 Contestants face next elimination in Bigg Boss OTT 3 Remembering Dickey Betts: Allman Brothers Co-Founder and Southern Rock Khan Sir के अनमोल विचार अपना लोगे तो जीवन को सफल होने से कोई रोक नहीं सकता (Copy) What Is Soju: Exploring the Essence of This Korean Spirit Apple Iphone 15 Pro Max Price & Features
Shocking! 8 Contestants face next elimination in Bigg Boss OTT 3 Remembering Dickey Betts: Allman Brothers Co-Founder and Southern Rock Khan Sir के अनमोल विचार अपना लोगे तो जीवन को सफल होने से कोई रोक नहीं सकता (Copy) What Is Soju: Exploring the Essence of This Korean Spirit Apple Iphone 15 Pro Max Price & Features