December 2023 OTT Release: December mein ott par release hogi ye films aur web series dekhe yahaan list

December 2023 OTT Release: OTT दुनिया मनोरंजन का खजाना है। बहुत से लोग घर पर बैठकर OTT पर फिल्में और web series देखना पसंद करते हैं। पुरानी फिल्मों से लेकर हाल ही में release हुई फिल्मों तक सभी फिल्में अब OTT पर देखी जा सकती हैं।

इसलिए साल के अंत महीने में (December 2023 OTT Release) OTT के दर्शकों को OTT निर्माताओं की तरफ से एक अलग तरह की पेशकश मिलने वाली है। इसमें सिर्फ English ही नहीं बल्कि हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं में फिल्में और web series release होने वाली है।

अगर आप भी December महीने में घर पर बैठकर OTT पर कुछ देखना चाहते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें।

December 2023 OTT Release

TitlePlatformRelease DateGenreCast (Lead Roles)
DhoothaAmazon PrimeDecember 1Suspense ThrillerNaga Chaitanya, Parvathy Thiruvothu, Priya Bhavani Shankar, Prachi Desai
Mission RaniganjNetflixDecember 1ActionAkshay Kumar, Parineeti Chopra, Kumud Mishra, Pawan Malhotra, Ravi Kishan, and more
Kadak SinghZee-5December 8Crime ThrillerPankaj Tripathi
ChamakSony LivDecember 7Musical ThrillerN/A
The ArchiesNetflixDecember 7N/ASuhana Khan, Khushi Kapoor, Agastya Nanda

धूथा (Dhootha)

साऊथ फिल्मों के जाने-माने एक्टर नागा चैतन्य की अगली web series “धूथा” 1 दिसंबर, 2023 को अमेज़ॅन प्राइम पर release होगी। यह एक सस्पेंस थ्रिलर सीरीज़ है, जो हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध होगी।

सीरीज़ की कहानी एक पत्रकार की मौत के इर्द-गिर्द घूमती है। इस सीरीज़ में नागा चैतन्य के साथ पार्वती तिरुवोथु, प्रिया भवानी शंकर और प्राची देसाई ने भी प्रमुख भूमिकाएँ निभाई हैं।

मिशन रानीगंज (Mission Raniganj)

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज फिल्म 1 दिसंबर को netflix पर release होगी। यह फिल्म 2022 में सिनेमाघरों में release हुई थी, और इसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने बड़ी कमाई की थी।

इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा, परिणीति चोपड़ा, कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, रवी किशन, वरुण बडोला, दिव्येंदु भट्टाचार्य, राजेश शर्मा, वीरेंद्र सक्सेना, शिशिर शर्मा, अनंत महादेवन, जमील खान, सुधीर पांडे, बच्चन पचेरा, मुकेश भट्ट ने भी प्रमुख भूमिकाएँ निभाई हैं।

कडक सिंह (Kadak Singh)

बॉलीवुड में अपने एक्टिंग के दम पर खास जगह बनाने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपनी फिल्म ‘कडक सिंह’ (Kadak Singh) को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म ट्रेलर release हुआ है। ट्रेलर देखने के बाद यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म एक क्राइम थ्रिलर होगी। इस ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी के एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

कडक सिंह फिल्म 8 दिसंबर 2023 को release हो रही है। यह फिल्म ज़ी-5 OTT प्लेटफॉर्म पर release हो रही है। पंकज त्रिपाठी के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

चमक (Chamak)

म्यूझिकल थ्रिलर सीरिज “चमक” सोनी लिव OTT प्लेटफॉर्म पर release होगी। इस सीरीज़ में पंजाब के म्यूझिक इंडस्ट्री के बारे में दिखाया जाएगा। 7 दिसंबर को यह सीरीज़ release होगी।

द आर्चीज (The Archies)

द आर्चीज” फिल्म पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन की पोते की फिल्म “द आर्चीज” 7 दिसंबर को release होगी। इस फिल्म से सुहाना खान बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।

इस फिल्म में सुहाना खान, खुशी कपूर, और अगस्त्य नंदा जैसे स्टारकिड्स दिखाई देंगे। यह फिल्म 7 दिसंबर को netflix OTT प्लेटफॉर्म पर release होगी।

हम आशा करते हैं कि इस Article से आपको अच्छी जानकारी मिल गयी होगी, इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी अच्छी जानकारी मिल सके।

Check Some Stories

Leave a comment

Shocking! 8 Contestants face next elimination in Bigg Boss OTT 3 Remembering Dickey Betts: Allman Brothers Co-Founder and Southern Rock Khan Sir के अनमोल विचार अपना लोगे तो जीवन को सफल होने से कोई रोक नहीं सकता (Copy) What Is Soju: Exploring the Essence of This Korean Spirit Apple Iphone 15 Pro Max Price & Features Apple iPhone 13 Pro Max vs Apple iPhone 15 Pro Max Specs: A Detailed C
Shocking! 8 Contestants face next elimination in Bigg Boss OTT 3 Remembering Dickey Betts: Allman Brothers Co-Founder and Southern Rock Khan Sir के अनमोल विचार अपना लोगे तो जीवन को सफल होने से कोई रोक नहीं सकता (Copy) What Is Soju: Exploring the Essence of This Korean Spirit Apple Iphone 15 Pro Max Price & Features
Shocking! 8 Contestants face next elimination in Bigg Boss OTT 3 Remembering Dickey Betts: Allman Brothers Co-Founder and Southern Rock Khan Sir के अनमोल विचार अपना लोगे तो जीवन को सफल होने से कोई रोक नहीं सकता (Copy) What Is Soju: Exploring the Essence of This Korean Spirit Apple Iphone 15 Pro Max Price & Features