Atal Setu: अटल सेतु पर स्कूटी दौड़ाने से लेकर पिकनिक मनाने तक, मुंबई वालों के इन वीडियो को देखकर माथा पकड़ लेंगे

Atal Setu: वैसे तो अटल सेतु एक ‘नो-स्टॉपिंग’ पुल है, लेकिन जब से यह ब्रिज जनता के लिए खुला है तब से सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें भीड़ ब्रिज के साइड में गाड़ी लगाकर सी व्यू का आनंद लेते हुए सेल्फी लेने के साथ-साथ गंदगी फैलाने का काम कर रही है। कुल मिलाकर लोगों ने इसे मुंबई का नया पिकनिक स्पॉट बना दिया है!

शुक्रवार, 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल (मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक) का उद्घाटन किया, जिसे ‘अटल सेतु’ के नाम से भी जाना जाता है। शानदार इंजीनियरिंग की मिसाल ये पुल मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ता है। लगभग 22 किमी लंबा MTHL पुल मुंबई से नवी मुंबई के दो घंटे के सफर को लगभग 20 मिनट का बना देता है। हालांकि, यह सफर काफी महंगा है। पुल से गुजरने के लिए एक तरफ की टोल फीस 250 रुपये प्रति कार है।

Atal Setu: इस पुल पर चार पहिया वाहन 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं। इसके अलावा मोटरसाइकिल, मोपेड, तिपहिया वाहन और ट्रैक्टर सहित अन्य के लिए प्रवेश निषेध है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो बता रहे हैं कि लोगों ने इस पुल पिकनिक स्पॉट बना दिया है। जबकि एक क्लिप में तो शख्स रात के अंधेरे में पुल पर स्कूटी दौड़ाता दिख रहा है।

यह वीडियो X यूजर @SwapyWarrior ने पोस्ट किया और लिखा – अटल सेतु सी ब्रिज (मुंबई) – सेवरी – न्हावा एमटीएचएल पर बाइकर्स देखे गए। रात करीब 10:30 बजे। क्या अटल सेतु पर दोपहिया वाहन की अनुमति है? इस मामले पर मुंबई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की बात कही। शख्स के ट्वीट को खबर लिखे जाने तक 220 व्यूज और कुछ कमेंट्स मिले हैं।

गूगल मैप्स- आगे ब्रिज नहीं है…

लगता है कि गूगल मैप्स ने अभी तक पुल को स्वीकार करना शुरू नहीं किया है…। मतलब, मैप पर ये पुल पूरा दिख नहीं रहा है

वर्ल्ड क्लास फूल्स…

Atal Setu अब इतना टोल दिया है तो…

अटल सेतु, पिकनिक स्पॉट या सेल्फी प्वाइंट नहीं है

हरकतें नहीं बदलतीं…

अटल सेतु पिकनिक स्पॉट बन गया

Atal Setu
Atal Setu

Atal Setu: हम वर्ल्ड क्लास सुविधाएं चाहते हैं। लेकिन अपनी आदतों को वर्ल्ड क्लास नहीं बनाना चाहते। जब भी कुछ नया बनता है तो सेल्फी और रील वाली मानसिकता से पीड़ित जनता वहां पहुंच कर गंदगी फैलाने में जुट जाती है। हम सफर को आरामदायक बनाना चाहते हैं, लेकिन कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए दूसरों की जान को खतरे में डालने से नहीं कतराते! हम दूसरों को देखकर बहुत जल्दी प्रभावित हो जाते हैं। वो कर रहे हैं तो हम भी करेंगे। बस इसी मानसिकता के कारण यह पुल नया पिकनिट स्पॉट बन रहा है!

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अटल सेतु पर अपने वाहन रोकने के लिए दूसरे दिन लगभग 264 मोटर चालकों को दंडित किया गया था। मुंबई ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त आयुक्त, प्रवीण पडवाल ने कहा कि वाहनों को रोकने पर भारतीय दंड संहिता के तहत आरोपों सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी हुई जानकारी लेने के लिए बने रहे हमारे साथ khabrfactory.com पर !

Leave a comment

Billie Eilish Nude Pussy & Sexy Tits Pictures WWE Bad Blood 2024: Epic Feuds, Hell in a Cell and High-Stakes Matches Anne Hathaway Confirms ‘Princess Diaries 3’ – Get Ready for More Royal Joker: Folie à Deux Ending Explained – What’s Next for the Joker Saga? Musicians Flee Orlando Festival After Kyle Rittenhouse Invite
Billie Eilish Nude Pussy & Sexy Tits Pictures WWE Bad Blood 2024: Epic Feuds, Hell in a Cell and High-Stakes Matches Anne Hathaway Confirms ‘Princess Diaries 3’ – Get Ready for More Royal Joker: Folie à Deux Ending Explained – What’s Next for the Joker Saga? Musicians Flee Orlando Festival After Kyle Rittenhouse Invite