Arjun Kapoor at Koffee With Karan 8: Arjun कब करेंगे मलाइका से शादी? करण जौहर के ‘कॉफी विद करण’ में Arjun Kapoor ने तोड़ी चुप्पी

Arjun kapoor at Koffee with Karan 8: Karan Johar का कॉफी विद करण 8 एक पॉपुलर टॉक शो है जिसमें कई सेलिब्रिटी मेहमान बनते हैं। हाल ही में, Karan Johar ने Arjun Kapoor को (Arjun kapoor at Koffee with Karan 8) उनके और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते के बारे में पूछा। Arjun ने जवाब दिया कि वह इस बारे में बात नहीं करेंगे क्योंकि उन्हें लगता है कि यह अनफेयर है।

Arjun kapoor at Koffee with Karan 8 – कब शादी के बंधन में बंधेंगे मलायका अरोड़ा और Arjun Kapoor?

Arjun kapoor at Koffee with Karan 8

Karan Johar ने Arjun Kapoor से पूछा कि क्या वह मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं। इस पर Arjun ने जवाब दिया, जीवन की इतनी महत्वपूर्ण चीज़ के बारे में बात करने का यह सही मंच नहीं है। जब फैसला होगा तो हम दोनों आपको इस बारे में जानकारी देंगे। अभी मैं बहुत खुश हूं। हमारे रिश्ते के बारे में मैं अकेले कुछ नहीं बोल सकता। मुझे लगता है कि रिश्ते के बारे में अकेले बात करना गलत है।

Arjun Kapoor और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें थीं। पांच साल से एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने अलग होने का फैसला लिया है, ऐसी चर्चा थी। लेकिन मलाइका के जन्मदिन पर उनके साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर करके उन्होंने इन सभी खबरों पर विराम लगा दिया।

Arjun Kapoor ट्रोलिंग को नजरअंदाज कर

Arjun kapoor at Koffee with Karan 8
Arjun kapoor at Koffee with Karan 8

Arjun Kapoor से मलाइका अरोड़ा 9 साल बड़ी हैं। इसलिए उन्हें अक्सर ट्रोल किया जाता है। इस बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, ट्रोलिंग का असर नहीं पड़ता ऐसा कोई भी इंसान इस दुनिया में नहीं है। तुम्हें इन चीजों का सामना करना ही पड़ता है। ट्रोल करने वालों को पहले मैं जवाब देता था। लेकिन बाद में मैं उनकी तरफ ध्यान नहीं देने लगा।

फ्लॉप फिल्मों को लेकर Arjun ने कहा…

Arjun kapoor at Koffee with Karan 8
Arjun kapoor at Koffee with Karan 8

Karan Johar के शो ‘कॉफी विद करण 8’ में Arjun Kapoor के लगातार फ्लॉप हो रहे उनके फिल्मों पर बात हुई। Arjun ने कहा, मेरे करियर की शुरुआत में मैंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक तरफ मैंने सफलता का अनुभव किया है, लेकिन अब मेरे फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। फिल्में हिट या फ्लॉप होना हर कलाकार के जीवन का एक हिस्सा है। कोई जानबूझकर फ्लॉप फिल्में नहीं बनाता है। लेकिन मैं आखिरी सांस तक एक्टिंग करता रहूंगा।

Arjun Kapoor ने अपने करियर की शुरुआत में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिनमें 2012 में फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा थीं। Arjun की पहली ही फिल्म हिट रही और उसने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया।

2013 में Arjun Kapoor ने फिल्म औरंगजेब में काम किया, लेकिन ये फिल्म सफल नहीं रही। अगले साल 2014 में उनकी फिल्म गुंडे रिलीज हुई। इस फिल्म में Arjun Kapoor रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने काम किया। यह फिल्म बहुत हिट हुई और उसने 70 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया।

आलिया भट्ट और Arjun Kapoor की फिल्म “2 स्टेट्स” भी पसंद की गई। यह Arjun Kapoor के करियर की पहली सुपरहिट फिल्म थी। लेकिन इसके बाद उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप या फिर सेमी हिट रहीं।

Arjun Kapoor लगातार कई फिल्मों पर काम करते हैं। वह अलग-अलग कहानियों और अलग-अलग सितारों के साथ जोड़ी बनाते हैं। लेकिन उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं, जैसे कि “फाइनडिंग फैनी”, “तेवर”, “की एंड का”, “मुबारकां”, “नमस्ते इंग्लैंड”, “इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड”, और “पानीपत”। ऐसे ही मनोरंजन जगत के ख़बरों को पढ़ने के लिए। Khabrfactory के साथ जुड़े रहिए।

Leave a comment

Urfi Javed viral photo: Set पर कपडे बदलते हुए तस्वीरें हुई वायरल!!!! Shocking! 8 Contestants face next elimination in Bigg Boss OTT 3 Remembering Dickey Betts: Allman Brothers Co-Founder and Southern Rock Khan Sir के अनमोल विचार अपना लोगे तो जीवन को सफल होने से कोई रोक नहीं सकता (Copy) What Is Soju: Exploring the Essence of This Korean Spirit
Urfi Javed viral photo: Set पर कपडे बदलते हुए तस्वीरें हुई वायरल!!!! Shocking! 8 Contestants face next elimination in Bigg Boss OTT 3 Remembering Dickey Betts: Allman Brothers Co-Founder and Southern Rock Khan Sir के अनमोल विचार अपना लोगे तो जीवन को सफल होने से कोई रोक नहीं सकता (Copy) What Is Soju: Exploring the Essence of This Korean Spirit