Bigg Boss 17 Elimination: शॉकिंग एविक्शन! इस चहेते कंटेस्टेंट का हुआ पत्ता साफ, फैंस हुए हैरान

Bigg Boss 17 Elimination: बिग बॉस 17 में एक चौंकाने वाला एलिमिनेशन होगा जिसमें एक मजबूत कंटेस्टेंट को शो से बाहर होना पड़ेगा। इस हफ्ते चार कंटेस्टेंट्स के नाम नॉमिनेट किए गए थे विक्की जैन, नील भट्ट, खानजादी उर्फ फिरोजा खान और अभिषेक कुमार। इनमें से जिस कंटेस्टेंट (Bigg Boss 17 Elimination) को बाहर होना पड़ा है, वो हमेशा चर्चा में रहा है।

Bigg Boss 17 Elimination – इस मजबूत दावेदार का सपना हुआ चूर-चूर, सलमान खान के शो से कटा पत्ता

Bigg Boss 17 Elimination
Bigg Boss 17 Elimination

बिग बॉस सीजन 17 में इस हफ्ते 4 लोग नॉमिनेट थे। नील भट्ट को तो पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट किया गया है। इसके अलावा खानजादी, अभिषेक कुमार और विक्की जैन भी एविक्शन की रेस में थे। दर्शक ये जानने के लिए बहुत उत्साहित थे कि आखिर शो से कौन जाएगा। लेटेस्ट अपडेट्स के मुताबिक, शो से अब खानजादी का सफर खत्म हो गया है। उन्हें घरवालों ने निकाला है।

बिग बॉस 17 का वीकेंड का वार गुरुवार को ही शूट किया जाता है। लेकिन शुक्रवार और शनिवार को टीवी पर दिखाया जाता है। इसलिए आज जो एपिसोड दिखाया जाएगा, उसे कल ही शूट किया गया था। सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को डांटा और खानजादी को शो से निकाल दिया।

खानजादी का हो गया एविक्शन

Bigg Boss 17 Elimination
Bigg Boss 17 Elimination

सोशल मीडिया पर आ रहे अपडेट्स के मुताबिक, बिग बॉस 17 के एलिमिनेशन के लिए एक्टिविटी एरिया में एक हॉन्टेड हाउस बनाया गया था। नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को इस हॉन्टेड हाउस में जाकर बजर बजाना था। जो पहले बजर बजाता, वो सेव हो जाता।

इस गेम में अभिषेक ने सबसे पहले बजर बजाया और खानजादी ने आखिर में। ऐसे में खानजादी बॉटम में रहीं और उन्हें शो से बाहर होना पड़ा।

शुरू से ही घर जाना चाहती थीं खानजादी

खानजादी शुरू से ही शो से बाहर जाना चाहती थीं। उन्होंने कई बार घरवालों और सलमान खान से भी इस बारे में बात की थी। घर से बाहर जाने के लिए उन्होंने कई बार घर का काम नहीं किया और टास्क में भी हिस्सा नहीं लिया।

सलमान खान ने जब उनके स्वास्थ्य के बारे में बात की थी, तब भी उन्होंने रोते हुए कहा था कि मैं घर जाना चाहती हूं। लेकिन तब उन्हें शो से बाहर नहीं किया गया था। लेकिन अब आखिरकार उन्हें शो से बाहर कर दिया गया है।

खानजादी का बिग बॉस में विवादों का सफर

Bigg Boss 17 Elimination
Bigg Boss 17 Elimination

बिग बॉस 17 के शुरू में खानजादी ने कई कंटेस्टेंट्स से लड़ाई की थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह शांत थीं। अभिषेक कुमार के साथ उनकी नजदीकियों के चलते वह चर्चा में रही थीं।

कुछ दिनों पहले उनकी बीमारी के बारे में करण जौहर ने बात की थी। इससे वह टूट गई थीं और शो से बाहर जाना चाहती थीं। सलमान खान ने भी उन्हें जाने के लिए कह दिया था।

बिग बॉस 17 में अभी 13 कंटेस्टेंट हैं। पिछले हफ्ते शो में कोरियाई सिंगर औरा की एंट्री हुई थी।

ऐसे ही मनोरंजन जगत के ख़बरों को पढ़ने के लिए। Khabrfactory के साथ जुड़े रहिए।

Read More-

Leave a comment

WWE Bad Blood 2024: Epic Feuds, Hell in a Cell and High-Stakes Matches Anne Hathaway Confirms ‘Princess Diaries 3’ – Get Ready for More Royal Joker: Folie à Deux Ending Explained – What’s Next for the Joker Saga? Musicians Flee Orlando Festival After Kyle Rittenhouse Invite Millie Bobby Brown and Jake Bongiovi Stunning Wedding Photos from Italy
WWE Bad Blood 2024: Epic Feuds, Hell in a Cell and High-Stakes Matches Anne Hathaway Confirms ‘Princess Diaries 3’ – Get Ready for More Royal Joker: Folie à Deux Ending Explained – What’s Next for the Joker Saga? Musicians Flee Orlando Festival After Kyle Rittenhouse Invite Millie Bobby Brown and Jake Bongiovi Stunning Wedding Photos from Italy